Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फुटबॉल के मैदान में पटाखा जलाकर भाग रहे थे BJP के पूर्व विधायक जी, भागते- भागते मुंह के बल यूं गिरे धड़ाम

फुटबॉल के मैदान में पटाखा जलाकर भाग रहे थे BJP के पूर्व विधायक जी, भागते- भागते मुंह के बल यूं गिरे धड़ाम

Bihar News, Chapara, Football Field, BJP Ex. MLA, Crackers, Fell Down : बिहार के छपरा में सोनपुर से पूर्व विधायक (MLA) विनय सिंह एक फुटबॉल के मैदान में पटाखा जला कर भाग रहे थे। इस क्रम में भागते-भागते वह मुंह के बल धड़ाम से गिर गए। घटना 3 अक्टूबर की ही है, लेकिन अब उसका वीडियो सामने आया है। उनके गिरते ही पटाखा फूट गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय सिंह फुटबॉल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान ही यह घटना हुई। घटना के समय ग्राउंड में मौजूद लोगों के मोबाइल में विधायक का गिरते हुए वीडियो बन गया। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विनय सिंह पटाखा जलाते हैं। फिर पीछे की ओर दौड़ते हैं। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद ग्राउंड में ही धड़ाम से गिर जाते हैं। वहां मौजूद लोगों ने पूर्व विधायक को उठाया। उसके बाद उनके गिरते ही पटाखा फूटा और आस-पास धुआं-धुआं-धुआं हो गया।

Share this:

Latest Updates