Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नालंदा के इस सरकारी उर्दू विद्यालय में फहरा दिया SDPI का झंडा, PFI के…

नालंदा के इस सरकारी उर्दू विद्यालय में फहरा दिया SDPI का झंडा, PFI के…

Bihar News  : नालंदा के एक सरकारी उर्दू स्कूल में PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का झंडा फहराया गया। इसकी तस्वीरें 8 August  को सामने आई हैं। अभी तक  यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि झंडा फहराया कब गया है। प्रशासन ने अब मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। मामला सोहसराय थाना इलाके के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, सोहडीह का है।

तस्वीर में झंडे को सलामी देते दिखे लोग

 सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि कुछ लोग जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, SDPI के लाल-हरे रंग के झंडे के नीचे खड़े होकर उसे सलामी दे रहे हैं। कुछ युवकों ने SDPI लिखा लाल-हरे रंग का पट्टा भी गले में पहन रखा है। नीचे जमीन पर भी झंडे की आकृति बनी है। SDPI लिखा है और फूल गिरे हैं। इससे पता चल रहा है कि झंडे को ठीक उसी तरह फहराया गया है, जैसे आम तौर पर तिरंगा फहराया जाता है।

SDM ने कहा, खुलेआम कानून का उल्लंघन

मामला सामने आने के बाद आज मीडिया ने बिहार शरीफ के SDM कुमार अनुराग से बात की। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्कूल परिसर में SDPI का झंडा फहराया गया है, यह खुलेआम कानून का उल्लंघन है। फोटो किस महीने की है, इसकी जांच की जा रही है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, फोटो से पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन को इस मामले की जानकारी है या नहीं, उनसे भी इस संबंध में पूछा जाएगा। इसमें अगर स्कूल का रोल मिला तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates