Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, बस में बैठे 48 लोग घायल, 5  गंभीर

… और देखते ही देखते यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, बस में बैठे 48 लोग घायल, 5  गंभीर

Bihar News : गोपालगंज में 4 अगस्त की सुबह एक बस ने NH किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस के अंदर बैठे 48 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में सवार सभी यात्री नेपाल से देवघर जा रहे थे। इसी बीच जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य जख्मियों का इलाज कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर सदर एसडीएम व स्थानीय थाना की पुलिस व अधिकारियों की टीम पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्राइवर ने खो दिया नियंत्रण

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस पर सवार यात्री नेपाल के सुनौली बॉर्डर 2 महाराजगंज के नौतनवा ग़ांव के रहने वाले है। वे देवघर भोले नाथ के जलार्पण के लिए जा रहे थे। इसी बीच बस चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया। 

Share this:

Latest Updates