Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देखते ही देखते 20 सेकंड में बागमती नदी में समा गया यह पक्का मकान…

देखते ही देखते 20 सेकंड में बागमती नदी में समा गया यह पक्का मकान…

Bihar News  : बिहार के कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो रहे हैं। गंगा और अन्य कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कटाव की समस्या गंभीर बन रही है। ताजा मामला खगड़िया जिले का है। यहां चौथम प्रखंड के ठुठी मोहनपुर पंचायत के अग्रहन गांव में एक मकान बागमती नदी में समा गया। घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। 

इस क्षेत्र में कोसी और बागमती खतरे के निशान के ऊपर

देखते ही देखते 20 सेकेंड में ही पक्का मकान भरभरा कर गिरा और नदी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गया। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते दिखे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 5 अगस्त को कोसी नदी खतरे के निशान से 1.05 मीटर ऊपर बह रहा है तो बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.46 मीटर उपर बह रहा है। इस कारण फिर से जिले में बाढ़ की चिंता सताने लगी है। नदी किनारे बसे लोगों को कटाव का डर सताने लगा है। लोग घर छोड़कर दूसरे जगह रहने के लिए डेरा डाल दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौथम प्रखंड के ठुठी मोहनपुर पंचायत के अग्रहन गांव निवासी मोगल रजक का पक्का मकान बागमती नदी के कटाव का भेंट चढ़ गया है। प्रशासन द्वारा पहले ही नदी किनारे लोगों को अलर्ट कर दिया था।

Share this:

Latest Updates