Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह बीवी है कि कलंकिनी :  पति की लाश पर दहाड़ मार कर रोने वाली पत्नी ने ही करवा दिया मर्डर, देवर से इश्क में …

यह बीवी है कि कलंकिनी :  पति की लाश पर दहाड़ मार कर रोने वाली पत्नी ने ही करवा दिया मर्डर, देवर से इश्क में …

Bihar News : पति-पत्नी के बीच पवित्र रिश्ते के कत्ल के ऐसे उदाहरण यदा-कदा ही देखने को मिलते हैं। पत्नी देवर के प्यार में पति को सुपारी देकर मरवा दे, इससे और घिनौना क्या हो सकता है। ऐसी ही एक घटना बिहार के किशनगंज में सामने आई है। पुलिस ने इस पत्नी को उसके आशिक देवर और एक अपराधी के साथ सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस तरह खुले कत्ल के सारे राज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 26 जुलाई की रात को एमजीएम कर्मी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति की लाश पर दहाड़ मार कर रोने वाली पत्नी प्रीति ने ही सुपारी किलर से उसकी हत्या कराई थी। दरअसल उसकी हत्या प्रेम प्रसंग में कराई गई। इस मामले में पुलिस को मृतक के भाई पर शक हुआ। गहन छानबीन में कत्ल के सारे राज परत दर परत खुल गए।

दी गई थी ₹200000 की सुपारी

इस कांड में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें मृतक की पत्नी प्रीति गुप्ता और एक रिश्ते का भाई राजकुमार साह शामिल है। गिरफ्तार तीसरा शख्स सुपारी किलर है, जिसे पप्पू की हत्या के लिए दो लाख की सुपारी दी गई थी। 2 अगस्त को गिरफ्तार मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी प्रीति गुप्ता, मृतक के भाई राजकुमार गुप्ता व एक अन्य शूटर सूरज पासवान को मेडिकल के बाद जेल भेजा गया। घटना में छह आरोपी शामिल थे। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों में छापेमारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates