Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और 5 बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दो डांसरों से किया गैंगरेप का प्रयास, फिर….

… और 5 बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दो डांसरों से किया गैंगरेप का प्रयास, फिर….

Bihar News  : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी के किशु नगर में पश्चिम बंगाल की दो स्टेज डांसरों के साथ 5 बदमाशों द्वारा पिस्टल के बल पर गैंगरेप के प्रयास का मामला सामने आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,दोनों युवतियों को उठाकर पांचों बदमाश झाड़ी में ले गए। जहां पिस्टल के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने मारपीट भी की। युवतियों के शोर मचाने पर उसके साथ काम करने वाला एक युवक बचाने आया तो बदमाशों ने मिलकर उसकी भी पिटाई की।

युवतियों के बयान पर FIR दर्ज

घटना बीते 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है। इसके बाद मामले में युवतियों के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में किशु गांव के कुंदन कुमार, अंकित कुमार, सलम कुमार, प्रिंस कुमार और सृजन कुमार को चिह्नित किया गया है। केस में पांचों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इसमें शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांटी पुलिस ने किशु गांव में रविवार रात छापेमारी की। पांचों नामजद आरोपित फरार बताए गए।

SSP ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

युवतियों ने पुलिस को बताया है कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। फिलहाल मीनापुर के टेंगरारी में रहती है। स्टेज डांस के प्रोग्राम के लिए चार युवती कांटी गई थी। रात में प्रोग्राम के दौरान शौच के लिए स्टेज से उतरी। दो युवती एक साथ शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान पांच युवकों ने पकड़ लिया। पिस्टल के बल पर दोनों को उठाकर झाड़ी में ले गए। वहां गोली मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर नाक पर पिस्टल के बट से मारा जिससे वह जख्मी हो गई। शोर मचाने पर प्रोग्राम के लिए साथ आया एक युवक पहुंचा। बचाने पर उसकी भी पिटाई कर दी। घायल युवती ने कांटी के एक अस्पताल में इलाज कराया। एसएसपी ने घटना में चिह्नित युवकों के चरित्र का सत्यापन कर गिरफ्तारी का निर्देश कांटी पुलिस को दिया है।

Share this:

Latest Updates