Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इज्जत का सवाल : …और दूल्हे राजा रह गए हक्का-बक्का, शादी के बाद दुल्हन ने साथ जाने से कर दिया इनकार, क्योंकि…

इज्जत का सवाल : …और दूल्हे राजा रह गए हक्का-बक्का, शादी के बाद दुल्हन ने साथ जाने से कर दिया इनकार, क्योंकि…

Bihar News : शादी की रस्में पूरी होने के पहले से जारी खुशी और जश्न का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे राजा के साथ जाने से साफ मना कर दिया। यह दूल्हे राजा के लिए इज्जत का सवाल था। किसी भी दूल्हे के लिए ऐसी घड़ी दुखद होगी। यह घटना बिहार के नालंदा जिले से सामने आई है। दुल्हन का कहना है कि दूल्हा दिव्यांग है, इसलिए वो ससुराल नहीं जाएगी। इसके बाद दूल्हे ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। दूल्हे का कहना है कि शादी के बाद उसे दिव्यांग साबित किया गया है। गांव में बदनामी हो रही है। अब उसे अपनी दुल्हन को साथ ले जाना है। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शादी के पहले लड़की ने नहीं देखा था लड़के को

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के निवासी मनोज मांझी की बेटी शोषम कुमारी की शादी मुकेश कुमार के साथ बीते 8 जुलाई को हुई थी। लड़की का कहना है कि फेरे लेने के वक्त लड़का लड़खड़ा कर चल रहा था। दिव्यांग होने के कारण लड़का पसंद नहीं है। लड़की ने बताया है कि उसने शादी के पहले लड़के को नहीं देखा था। पिता ने यह शादी तय की थी। उनके अलावा घर के किसी सदस्य ने लड़के को नहीं देखा।

लड़की को जबरदस्ती ले जाने की भी कोशिश हुई, मगर वह नहीं गई

शादी होने के बाद दूसरे घर में मौजूद देवी-देवताओं के पैर छूने गई तो लड़का पीछे-पीछे और लड़की आगे-आगे चल रही थी। सीढ़ी चढ़ने के दौरान लड़का लड़खड़ाने लगा, जिससे उसके दिव्यांग होने का पता चला। उसने जब दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया तो कुछ गांव वाले और बारात में आए लोग जबरदस्ती लड़की को बोलेरो में बैठाने लगे। किसी तरह वह गाड़ी से निकलकर घर आई और ससुराल जाने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि अब वह लड़के के साथ किसी भी कीमत पर रहना नहीं चाहती है।

Share this:

Latest Updates