Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजबे हो गया : एक साथ 5 गो दरोगा जी गइलन हवालात में, SP साहेब के एक्शन पड़ गइल भारी…

गजबे हो गया : एक साथ 5 गो दरोगा जी गइलन हवालात में, SP साहेब के एक्शन पड़ गइल भारी…

Bihar News  : चोरी होने पर दरोगा जी को याद करने वाला गाना आपको याद होगा। दरोगा जी चोरी हो गई…। जब दरोगे जी हवालात में चले जाएंगे तो चोर को कौन पकड़ेगा। मामला बिहार के नवादा जिले का है। यहां एक अजीब मामला सामने आया है, जिससे पुलिस विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां SP के सख्त Action की वजह से 5 दारोगा को अपने ही थाने में हवालात की हवा खानी पड़ी। आरोप है कि नवादा के एसपी गौरव मंगला ने खराब परफॉर्मेंस के चलते इन पांचों पुलिस अधिकारियों को हवालात में बंद कर दिया। यह मामला 8 सितंबर का बताया जा रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। बिहार पुलिस एसोसिएशन ने इस पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। हालांकि एसपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।

खराब परफॉर्मेंस का नतीजा

जानकारी के मुताबिक, एसपी गौरव मंगला 8 सितंबर की रात करीब 9 बजे नगर थाने में कांडों के रिव्यू के लिए गए। रिव्यू में नगर थाना के पांच पुलिस अफसरों का परफॉर्मेंस खराब पाया गया। आरोप है कि इसके बाद एसपी के आदेश पर पांचों पुलिस अफसरों एसआई शत्रुघ्न पासवान, एसआई रामरेखा सिंह, एएसआई संतोष पासवान, एएसआई संजय सिंह और रामेश्वर उरांव को नगर थाने की हाजत में कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक नवादा शाखा के पदाधिकारियों एवं पुलिस वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उन्हें सूचना मिली। अध्यक्ष ने इसे कानून एवं सरकार के आदेशों का उल्लंघन बताया और कहा कि इससे पुलिस का मनोबल गिरेगा।

Share this:

Latest Updates