Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह बॉयफ्रेंड है या दरिंदा : गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार,तो दो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, फिर हो गया फरार

यह बॉयफ्रेंड है या दरिंदा : गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार,तो दो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, फिर हो गया फरार

Bihar News : सीतामढ़ी में समाज को शर्मिंदा करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के अनुसार, यहां एक बॉयफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड को गैंगरेप का शिकार बनाया, क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया। बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के बहाने बुलाया और 2 दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। अगले दिन पीड़िता को होश आया तो उसने अपने घरवालों को यह जानकारी दी।

परिजनों ने 14 जुलाई को दर्ज कराई FIR

वारदात के बाद मामले को पंचायत में निपटाने का भी पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया गया। पंचायत में किसी तरह की पहल नहीं होती देख 20 दिन बाद थाने में शिकायत की गई है। घटना 24 जून की बताई जा रही है। लेकिन,परिजनों ने 14 जुलाई को बेला थाने में FIR दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि 24 जून को घटना की जानकारी होने पर वे FIR करवाने जा रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने दबाव डालकर मामले को पंचायत में निपटाने की बात कही। इसमें आरोपी के साथ शादी कराने की बात चल रही थी। लेकिन, पंचायत की ओर से कोई पहल नहीं होने पर पुलिस के पास पहुंचे।

गैंगरेप के बाद बेहोश हो गई पीड़िता

पुलिस को 22 साल की पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक मो. कैश (27 साल) ने पहले उसे अपनी बातों में फंसाया। अफेयर किया फिर शादी करने का दबाव डालने लगा। शादी से इनकार करने पर 24 जून को वह गांव के सुनसान इलाके में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले से मो. कैश के साथ दो और लोग थे। सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई।

पुलिस ने पीड़िता की कराई मेडिकल जांच

पुलिस ने सदर अस्पताल भेजकर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। उसके प्रेमी मो. कैश समेत 3 पर FIR दर्ज की गई है। इस संबंध में बेला थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी घटना के बाद से ही गांव छोड़कर फरार है।

Share this:

Latest Updates