Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पटना SSP को पुलिस मुख्यालय ने जारी किया शो कॉज नोटिस, PFI की तुलना की थी RSS  की शाखा से …

पटना SSP को पुलिस मुख्यालय ने जारी किया शो कॉज नोटिस, PFI की तुलना की थी RSS  की शाखा से …

Bihar News : पटना के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) मानवजीत सिंह ढिल्लो अपने बयान के बाद मुश्किलों में फंस गए हैं। बीजेपी ने एसएसपी को फौरन बर्खास्त करने की मांग की है। इस मामले में पटना पुलिस मुख्यालय ने शो कॉज नोटिस जारी किया है। 14 जुलाई  को एडीजी पुलिस मुख्यालय, जितेंद्र सिंह गंगवार ने शोकॉज नोटिस जारी किया। इसमें एसएसपी से पूछा गया है कि आखिर ऐसा बयान उन्होंने क्यों दिया। साथ ही इस मामले में 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। उन्होंने फुलवारीशरीफ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) दफ्तर पर पुलिस छापे और आतंकी ट्रेनिंग सेंटर के खुलासे को लेकर मीडिया से बातचीत में पीएफआई की ट्रेनिंग की तुलना आरएसएस की शाखा से कर दी थी। उसके बाद से ही विरोध का दौर शुरू हो गया।

जानिए क्या है मामला

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पटना पुलिस के छापे और गिरफ्तारी को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा था – “इसका जो मोडस था कि ये लोग, जैसे शाखा होती है, आरएसएस अपनी शाखा ऑर्गेनाइज करते हैं, और लाठी की ट्रेनिंग देते हैं, उसी तरह से ये लोग शारीरिक शिक्षा के नाम पर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे थे। उसी के साथ अपना एजेंडा और प्रोपेगेंडा के जरिए युवकों का ब्रेनवाश कर रहे थे।” उनके इस बयान पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एसएसपी को तुरंत बर्खास्त करें। राज्य सरकार ने फिलहाल एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Share this:

Latest Updates