Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RJD सुप्रीमो लालू की सेहत को लेकर उड़ रही थीं अफवाहें, इस बीच तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

RJD सुप्रीमो लालू की सेहत को लेकर उड़ रही थीं अफवाहें, इस बीच तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहों के बीच उनके छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बड़ा अपडेट दिया है। तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद की सेहत में सुधार हो रहा है। ऐसे में किसी तरह की भ्रामक खबर से चिंतित न हो। लालू को 6 जुलाई को रात में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। उन्हें हवाई मार्ग से पटना के पारस अस्पताल से यहां लगाया गया था।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में हैं और उनकी हालत में उत्तरोत्तर सुधार है। सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित न हों। धन्यवाद।”

Share this:

Latest Updates