Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cannibal Tiger : … और इस नरभक्षी बाघ ने एक और शख्स को बनाया शिकार, अब तक 8 लोगों को…

Cannibal Tiger : … और इस नरभक्षी बाघ ने एक और शख्स को बनाया शिकार, अब तक 8 लोगों को…

Bihar News, VTR  : जब कोई जंगली जानवर नरभक्षण पर उतारू जाए तो उसको संभालना मुश्किल होता है। बिहार में एक बाघ ऐसा ही कर रहा है। पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के इस आदमखोर (Cannibal) बाघ ने एक और शख्स को शिकार बना लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और वन विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने वनकर्मियों पर हमला करते हुए उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आदमखोर बाघ के हमले में बीते ढाई महीने में अब तक कुल 5 लोगों की जान जा चुकी है। उसने अब तक 8 लोगों को शिकार बनाया है। एक दिन पहले ही टाइगर ने 12 साल की बच्ची को शिकार बनाया था।

इस तरह बाघ ने पीछे से किया हमला

जानकारी के मुताबिक,  रघिया वन क्षेत्र के गोवर्धना थाना क्षेत्र के डुमरी में रामचन्द्र महतो के पुत्र संजय कुमार को बाघ ने शिकार बना लिया। घटना 7 अक्टूबर की सुबह की है। ग्रामीणों ने बताया कि संजय शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। उसकी गर्दन, छाती व सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से पर गहरे जख्म के निशान हैं। 

ग्रामीण लगा रहे गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि 12 जुलाई से अब तक बाघ पांच लोगों को मार चुका है। दो लोग उसके हमले से बच चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग उसे पकड़कर जंगल से नहीं हटा रहा है। अब बाघ घर में घुसकर हमले कर रहा है। बता दें कि बुधवार की रात 12 बजे के आसपास रामनगर के ही सिंगाही गांव में घर के अंदर सो रही किशोरी बगड़ी कुमारी को बाघ उठा ले गया। पिता समेत परिजन किशोरी को बचा नहीं पाए। अब इस घटना के अगले ही दिन एक और व्यक्ति को बाघ के मारने से लोगों का आक्रोश भड़क उठा है।

Share this:

Latest Updates