Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखिए आज कैसे इस खूंखार बाघ ने मां-बेटे को बनाया शिकार,अब तक…

… और देखिए आज कैसे इस खूंखार बाघ ने मां-बेटे को बनाया शिकार,अब तक…

Bihar News, VTR : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के आदमखोर (Cannibal) बाघ ने 7 अक्टूबर को भी दो लोगों को शिकार बना दिया है। 6 अक्टूबर को भी उसने एक शख्स को शिकार बनाया था। जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ गांव में बाघ के हमले में मां-बेटे की मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। फिर उनकी पिटाई भी कर दी। 

देखते ही गोली मारने का आदेश

फिलहाल आदमखोर बाघ को गन्ने के एक खेत में घेर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। नेपाल से एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई गई है। बिहार एसटीएफ और शूटर्स तैनात हैं। बाघ को दिखते ही गोली मारने के आदेश हैं।

सुबह में घास काटने जा रहे थे मां-बेटा

जानकारी के अनुसार, बगहा के गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ में शनिवार को मां-बेटे का बाघ ने शिकार बना लिया। बबिता देवी नाम की महिला सुबह में घास काटने खेत की ओर गई थी। उसके साथ उसका मासूम बच्चा भी था। बाघ ने दोनों पर हमला किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। उनके शव मिल गए हैं।

Share this:

Latest Updates