Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छुप-छुप के प्यार करने से क्या होगा, ऐसे करो शादी और फिर जमकर लो मजा…

छुप-छुप के प्यार करने से क्या होगा, ऐसे करो शादी और फिर जमकर लो मजा…

Bihar News : प्यार किया तो डरना क्या। छुप-छुप कर प्यार करने से क्या होगा। शादी करो और जिंदगी का उठाओ भरपूर मजा। कुछ ऐसा ही करके दिखाया बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज के एक गांव के लोगों ने। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,अरवल निवासी सत्येंद्र पंडित का पुत्र अनिल कुमार 2 जुलाई को पटना के पालीगंज के एक गांव में अपनी प्रेमिका इंदु कुमारी से मिलने पहुंचा था। अनिल और इंदु के बीच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छुप-छुपकर मिलते थे और प्रेम करते। जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को को दोनों पटना से भागकर कहीं दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहे थे।

इस तरह ग्रामीणों ने सूर्य मंदिर में करा दी दोनों की शादी

इसी बीच इस बात की भनक लड़की के घर वाले और ग्रामीणों को लग गई। दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बिना लग्न-मुहूर्त के ही सूर्य मंदिर में उनकी शादी करवा दी। बातचीत के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव की इज्जत और प्रतिष्ठा का था। इधर, शादी कराने के बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दी। खीरी मोर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युगल प्रेमी बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। लोगों ने इस शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

Share this:

Latest Updates