Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: नीतीश कुमार थोड़ी देर में दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

BIHAR: नीतीश कुमार थोड़ी देर में दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

Bihar news, Bihar political crisis : बिहार में इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी ही देर में इस्तीफा देने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से समय भी मांगा है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से नीतीश कुमार ने नाता तोड़ लिया है। वह एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। बतौर मुख्यमंत्री पाला बदलने का नीतीश कुमार पहले ही रिकॉर्ड कम कर चुके हैं। नीतीश कुमार के पहले बदलने से बिहार के राजनेता और राजनीतिक दल तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। इसी बीच चिराग पासवान की पार्टी ने भी नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अब उन पर कौन एतबार करेगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने के बाद भाजपा के समर्थन से फिर सरकार गठन का पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लगातार नौवीं बार बैठेंगे। वह आज दो डिप्टी सीएम के साथ मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले सकते हैं। दोनों डिप्टी सीएम भाजपा से होंगे। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि भाजपा किसको डिप्टी सीएम बनाएगी। 

लालू ने सरकार बनाने के लिए थामी कमान, जीतन राम मांझी को पाले में लाने की कवायद

नीतीश कुमार के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लाल यादव ने भी अभी हार नहीं मानी है। वह सरकार बनाने के लिए लगातार कोशिश में जुटे हैं। वह जीतन राम मांझी को साधने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए मांझी को वह तरह-तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। लेकिन अभी तक मांझी उनके खेमे में आने को तैयार नहीं है। वह राजग गठबंधन में ही अपना भविष्य देख रहे हैं।

Share this:

Latest Updates