Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar Politics : जीतन राम मांझी ने किया बड़ा दावा, नीतीश फिर भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार, क्योंकि…

Bihar Politics : जीतन राम मांझी ने किया बड़ा दावा, नीतीश फिर भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार, क्योंकि…

Bihar Update News, Patna, Ex. CM Majhi Claimed Nitish Will Form Government Again With BJP : बिहार में वार पलटवार की राजनीति का पारा गर्म है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की रणनीति को भाजपा तक पहुंचाने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर लगाया था।उसके बाद पलटवार करते हुए जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि भाजपा से मिलने के क्या प्रमाण हैं नीतीश के पास। नीतीश कुमार के इस आरोप पर भड़के मांझी ने बड़ी बात कह दी। मांझी ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे। 

तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे नीतीश

महागठबंधन से अलग होने के बाद शुक्रवार को पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार कभी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। वे तेजस्वी को सिर्फ लॉलपॉप दिखा रहे हैं। मांझी ने भविष्यवाणी की है कि नीतीश कुमार एक बार फिर राजग के साथ जायेंगे और बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे। जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास अगर कोई प्रमाण है, तो वे उसे सार्वजनिक करें। नीतीश कुमार लगातार मर्जर के लिए दबाव बना रहे थे। हम पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए अलग हो गये। अब वो हम पर मुखबिरी का आरोप लगा रहे हैं, यदि उनके पास मेरे भाजपा से मिलने के सबूत हैं तो दिखाएं।

Share this:

Latest Updates