Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar politics : बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की सूची हुई फाइनल, ये नेता आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

Bihar politics : बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की सूची हुई फाइनल, ये नेता आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

Bihar news : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली महागठबंधन की सरकार के मंत्रियों की सूची फाइनल हो चुकी है। महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस ने अपने- अपने दल से बनने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। अब कल ये मंत्री अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त दिन मंगलवार को शाम 4:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होना तय हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कैबिनेट में जदयू से 12, राजद से 16 और कांग्रेस से तीन मंत्री बनाए जाएंगे। कांग्रेस के 3 में से दो मंत्री कल शपथ लेंगे, जबकि एक मंत्री को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। भाकपा माले ने नीतीश सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया है। उसका कोई भी नेता मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा। जीतन राम मांझी की पार्टी हम और एक निर्दलीय सुमित सिंह को भी मंत्री पद दिया जाएगा। 

किस पार्टी से कौन नेता बनेगा मंत्री

किस पार्टी से कौन नेता मंत्री बनेगा यह तय हो चुका है। हालांकि अब तक पार्टियों ने आधिकारिक रूप से मंत्री बनने वाले नेताओं की सूची जारी नहीं की है, लेकिन इन दोनों में मंत्री पद के लिए नाम तय कर लिए हैं। 

जनता दल यूनाइटेड (जदयू): विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, शीला मंडल, श्रवन कुमार, संजय झा, लेशी सिंह, जमा खान, जयंत राज, मदन साहनी और सुनील कुमार।

राष्ट्रीय जनता दल ( राजद) : तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनीता देवी, सुरेंद्र यादव, चंद्रशेखर, ललित यादव, भाई बिरेंद्र, रामानंद यादव, सुधाकर सिंह, सर्वजीत कुमार, सुरेंद्र राम, अख्तरुल वाहिनी, शाहनवाज, भारत भूषण मंडल और समीर महासेठ।

कांग्रेस : अफाक आलम, मुरारी गौतम। निर्दलीय:  सुमित सिंह, हम पार्टी : संतोष सुमन।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल के सूत्रों की मानें तो इस शपथ ग्रहण समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गई मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि लालू यादव समारोह में शामिल होने के लिए ही नई दिल्ली से पटना लौट रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार लालू यादव पटना आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने मिलकर अपनी पार्टी से बनने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दी है।

Share this:

Latest Updates