Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार में BJP और JDU का रिश्ता क्या कहलाता है, जरा आप भी समझिए…

बिहार में BJP और JDU का रिश्ता क्या कहलाता है, जरा आप भी समझिए…

Bihar Politics : बिहार की सियासत अपने मिजाज की है। यहां सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष में ही वार-प्रति वारनहीं होता है, बल्कि सत्ता में रहने वाली दो दोस्त पार्टियां BJP और JDU के बीच रिश्ते की तनातनी खुलकर सामने आती रहती है।  यह समझना कठिन नहीं है कि इन दोनों पार्टियों का रिश्ता क्या कहलाता है, लेकिन हाल की एक महत्वपूर्ण बात पर गौर करें तो भविष्य की कुछ अलग सी खिड़की भी खुलती महसूस होती है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि 2024 में लोकसभा और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में आगे गठबंधन रहेगा या नहीं रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा- यह भविष्य की बात है और भविष्य में क्या होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। कुशवाहा इस बात को भी कहते हैं कि फिलहाल गठबंधन ठीक है। आगे के भविष्य की कोई गारंटी हम लोग नहीं दे सकते हैं।

‘बिहार का विकास लोगों को पसंद’

उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि हमारा बिहार के विकास के लिए गठबंधन है। जिनको बिहार में विकास चाहिए वह इस गठबंधन के पक्ष में हैं। बिहार के लिए यह एक बेहतर अवसर है, क्योंकि केंद्र और बिहार की सरकार एक है और दोनों मिलकर बिहार के विकास को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। गठबंधन के ऊपर कौन क्या बोलता है,उससे कोई मतलब नहीं है। लेकिन, बिहार का विकास लोगों को पसंद है। बिहार की जनता ने इस गठबंधन पर मुहर लगा चुकी है। गठबंधन पर और किसी को बोलने का कोई औचित्य नहीं है।

Share this:

Latest Updates