Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियां आरंभ

BIHAR : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियां आरंभ

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं
बीएड सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है। 25 अप्रैल से 17 मई तक बीएड सत्र 2022-24 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा को ले ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। 21 मई तक विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र फॉर्म भर सकते हैं।ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद 23 जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।

परीक्षा के लिए हर विवि में नोडल अधिकारी

इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन कराने की जिम्मेदारी ललित नारायण मिथिला विवि को मिला है।बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ललित नारायण मिथिला विवि को नोडल विवि बनाया गया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनवर इमाम ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विवि में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। और उनकी ही देख रेख में कदाचार मुक्त संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 23 जून को

उन्होंने बताया की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन और परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल,शौचालय,पंखा,बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओ को बहाल करने की दिशा में मंथन शुरू हो गया है और जल्द ही परीक्षा के लिए सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में निर्णय ले लिया जाएगा। बता दें कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक साथ 23 जून को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद चयनित छात्रों का ही विवि वार नामांकन होगा।

Share this:

Latest Updates