Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : हाजीपुर में सप्‍लाई अफसर के घर मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति, एक किलो सोने के जेवरात भी बरामद

BIHAR : हाजीपुर में सप्‍लाई अफसर के घर मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति, एक किलो सोने के जेवरात भी बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी ब्लाक के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के हाजीपुर के अदलबाड़ी में बुद्धा कालोनी स्थित घर पर शनिवार को निगरानी की टीम ने औचक छापा मारा। छापेमारी में एक किलो सोने के जेवरात समेत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। निगरानी डीएसपी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने सुबह सात बजे से देर शाम तक एमओ के आवास पर जांच-पड़ताल किया।

हीरे का हार भी किया गया बरामद

छापेमारी के बाबत निगरानी डीएसपी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी थाना में एमओ के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। छापा के दौरान संतोष कुमार के 5 मंजिला मकान से साढ़े तेरह लाख रुपये नगद, लगभग एक किलो सोने के जेवरात, दो करोड़ 30 लाख के जमीन के कागजात, अलग-अलग 8 बैंक खातों में लगभग 90 लाख रुपये नगद राशि के बैंक पासबुक समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। बरामद जेवरातों में हीरा का हार भी है। निगरानी की टीम ने हाजीपुर से ज्वेलरी दुकानदार को बुलाकर गहने की जांच कराई।

दिल्ली गुड़गांव और नोएडा में है फ्लैट

संतोष कुमार के दिल्ली, गुडगांव और नोएडा में फ्लैट के कागजात भी निगरानी की टीम ने बरामद किया।
मुजफ्फरपुर में कामर्शियल कांप्लेक्स में तीन दुकान होने की जानकारी भी मिली है। मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर में संतोष कुमार के आवास पर शनिवार की सुबह से देर शाम तक छापेमारी चलती रही। छापेमारी टीम में डीएसपी राजीव के अलावा आलोक कुमार, नीलाभ कृष्ण, विमलेंदु कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार जायसवाल मुख्य रूप से शामिल थे।

छापेमारी में क्या-क्या हाथ लगा

01 किलो सोने के जेवरात बरामद ।
13.5 लाख रुपये घर में मिले नगद।
05 मंजिला है आलीशान मकान।
08 खातों में है 90 लाख रुपये नगद।
2.30 करोड़ रुपये के जमीन के डीड।
03 कामर्शियल कांप्लेक्स में दुकानें।
4.5 करोड़ रुपये की मिली है संपत्ति।

Share this:

Latest Updates