Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : भोजपुर में सातवीं क्लास की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पिस्तौल का भय दिखाकर…

BIHAR : भोजपुर में सातवीं क्लास की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पिस्तौल का भय दिखाकर…

Bihar के भोजपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। बच्ची को पिस्तौल के दम पर भयभीत कर दरिंदे ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी गांव की घटना है। जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने मां के साथ घर में सो रही थी। तभी आरोपी पिस्तौल लेकर सीढ़ी रूम के रास्ते चहारदीवारी फांदकर घर में प्रवेश कर गया। इसके बाद किशोरी को पिस्तौल के बल पर मुंह बंदकर उसे छत पर ले गया। उसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने शोर मचाया तो भागा आरोपी

बाद में पीड़िता द्वारा हल्ला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन किशोरी को लेकर महिला थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दिए। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें गांव के ही बिट्टू रजक नामक युवक को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता का कराया गया मेडिकल टेस्ट

आरा सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। भोजपुर पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है, जहां उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया है।

Share this:

Latest Updates