Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में पांच की मौत

BIHAR : भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में पांच की मौत

बिहार अंतर्गत भागलपुर जिले के झंडापुर थाना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग -31 पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद  अफरातफरी मच गई है। हादसे में घायल लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए।

शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे ऑटो सवार लोग

बता दें कि बारात रूपौली प्रखंड के रामपुर परिषद पंचायत से भागलपुर के नारायणपुर गांव से आई थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए 10 से अधिक लोग ऑटो पर सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो नवगछिया के बिहपुर इलाके में पहुंची, अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दो घायलों की स्थिति गंभीर

ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share this:

Latest Updates