Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : बोधगया के महाबोधि मंदिर में अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, इसके बाद जो हुआ…

BIHAR : बोधगया के महाबोधि मंदिर में अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, इसके बाद जो हुआ…

Bihar (बिहार) में बोधगया के महाबोधि मंदिर में मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मंदिर के अंदर और बाहर आने जाने वाले कई पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने डंक से हमला कर तुम्हें घायल कर दिया। यह घटना 10 मार्च की दोपहर की है। बताया जा रहा है कि आसपास पेड़ों में लगे छत्तों की मधुमक्खियां अचानक हमलावर हो गईं। अमूमन ऐसा होता है कि जब मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ा जाता है, तब वो हमलावर हो जाती हैं, लेकिन यहां की घटना में ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। हमले के बाद मंदिर परिसर में पर्यटकों में भगदड़ मच गई ,जिसकी वजह से भी कुछ लोग घायल हो गए।

सीएचसी में भर्ती कराए गए घायल

मधुमक्खियों के काटने से कई पर्यटकों की हालत भी बिगड़ गई। घायल पर्यटकों को बोधगया सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। मधुमख्खियों के झुंड के हमला होते ही पर्यटक व श्रद्धालु चीखते-पुकारते हुए भागने लगे। कई पर्यटक गिरकर भी घायल हो गए।
मधुमक्खियों के डंक से दो दर्जन से ज्यादा सैलानियों के घायल होने की बात कही जा रही है। मधुमक्खियों ने हमला क्यों किया, इसकी पड़ताल की बात कही जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates