Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को घेरा, क्या बोल गए, मत पढ़िए वर्ना…

BIHAR : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को घेरा, क्या बोल गए, मत पढ़िए वर्ना…

Bihar (बिहार) में जदयू और भाजपा के बीच संबंध की कड़वाहट किस हद तक बढ़ गई है,यह अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। याद कीजिए, विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री किस अंदाज में एक प्रकार से डांट रहे। भले बाद में स्थिति दोनों तरफ से संभाल ले गई, लेकिन इसके तुरंत नए किस्म का लावा फूट पड़ा। भाजपा के दिग्गज नेता, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसंद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा है। उन्होंने बेगूसराय में बरौनी और रजौरा की घटनाओं पर कहा कि मैं चुप नहीं बैठूंगा। बेगूसराय में हिंदू कहां जाएगा। अगर प्रशासन न्याय दे तो यह घटना न हो। कानून से लोग डरें, लेकिन एक वर्ग में कानून का डर खत्म हो गया है। हिंदू प्रताड़ित हो रहे हैं। सरकार चुप है।

आप मूकदर्शक बने रहे

सांसद ने कहा, मैं अपील करता हूं राज्य के मुखिया से और यहां के प्रशासन से। मुझे इस ढंग से सताने का काम न करें। साक्ष्य न मिटाएं। लोगों के दिल में साक्ष्य बैठ गया है। रजौरा के लोगों ने देखा कि सीसीटीवी से साक्ष्य निकाल रहे हैं। आपके पास ताकत है। पुलिस है प्रशासन है और आप साक्ष्य मिटाने की कसम खा चुके हैं। आप मूकदर्शक बने रहे।

Share this:

Latest Updates