Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : वाराणसी बाबा ने पटना की लड़की से फरीदाबाद में किया दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

BIHAR : वाराणसी बाबा ने पटना की लड़की से फरीदाबाद में किया दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

जादू टोना और तंत्र-मंत्र के जरिए घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के झांसे में पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी वाराणसी के बाबा के झांसे में फंस गई। उसने एक महिला के जरिए उसे तंत्र-मंत्र करने के लिए वाराणसी बुलाया। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे फरीदाबाद ले गया। किशोरी का आरोप है कि फरीदाबाद में बाबा ने दो दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ बाबा ने दुष्कर्म किया। लौटते वक्त उसे दो मटके भी दिए गए।

मटके से नहीं निकले रुपए

किशोरी के अनुसार दुष्‍कर्मी बाबा ने कहा था कि घर ले जाकर पूजा-पाठ के बाद मटकों को खोलना, इसमें रुपये मिलेंगे। पर मटके खाली मिले। इसके बाद उसे एक महिला पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दे रही थी, जिससे वह चुप थी। सोमवार को पीडि़ता स्वजन के साथ राजीव नगर थाना पहुंची और इसकी लिखित शिकायत की। थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि किशोरी के मुताबिक घटना फरीदाबाद में हुई है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी के साथ एक और लड़की झांसे में फंस कर बनारस गई थी। पीडि़ता ने बताया कि वह एक भाई और तीन बहन है। वह एक रेस्टोरेंट में काम करती है। मां एक सरकारी आफिस में साफ-सफाई करती है। आर्थिक तंगी से परिवार परेशान था। पिछले माह फरवरी में राजीव नगर की एक महिला ने उसे वाराणसी के बाबा के बारे में बताकर वहां भेजा था।

Share this:

Latest Updates