Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : खुशी में मातम, समस्तीपुर में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की गई जान, एक को…

BIHAR :  खुशी में मातम, समस्तीपुर में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की गई जान, एक को…

Bihar (बिहार) के समस्तीपुर जिले के दो घरों में होली की खुशी में मातम छा गया। 18 मार्च को मुफस्सिल थाना में होली खेलने के बाद बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए। इनमें दो की जान चली गई, जबकि एक को बचा लिया गया। मृतकों में जितवारपुर चौथ निवासी राजू राय का पुत्र राजकुमार व रामप्रवेश राय का पुत्र निरंजन कुमार शामिल हैं।

महिलाओं के चिल्लाने के बाद बच्चों को बचाने के लिए लोग नदी में कूदे

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे जहां स्नान कर रहे थे, उस समय अन्य लोग भी नदी में नहा रहे थे। नहाने के दौरान अचानक तीनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट पर कपड़े धो रही महिलाओं के शोर मचाने पर लोग दौड़े और डूब रहे किशोरों को बचाने के लिए नदी में कूदे। इस क्रम में एक बच्चे को तो लोगों ने सुरिक्षत निकाल लिया, लेकिन दो किशोर डूबने के बाद लापता हो गए।

एक घंटा नदी में खोजने के बाद दोनों बच्चों के मिले शव

तकरीबन एक घंटे की खोजबीन के बाद लोगों ने दोनों किशोरों को खोज निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। फिर भी लोग दोनों किशोरों को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share this:

Latest Updates