Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: एक बिहारी को क्यों दर्ज कराना पड़ा बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह पर मुकदमा 

BIHAR: एक बिहारी को क्यों दर्ज कराना पड़ा बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह पर मुकदमा 

बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता और बिहार निवासी तमन्ना हाशमी ने पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने को लेकर मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में गुरुवार को चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले पर 27 मई को सुनवाई होगी।

स्टारडम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं ये अभिनेता

बिहार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने बताया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह अपने स्टारडम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के असंख्य लोग इन कलाकारों से काफी प्रभावित रहते हैं। लेकिन ये कलाकार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे व्यथित होकर ही उन्होंने मुजफ्फरपुर के सीजीएम कोर्ट में आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 120बी, 311 के तहत केस दर्ज करवाया है।

पान मसाला का प्रचार करते हैं ये अभिनेता

गौरतलब है कि पिछले दिनों पान मसाला और गुटखा के विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ था। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान एक पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए थे। इसको लेकर अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

Share this:

Latest Updates