Banka news, Bihar news : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि दक्षिण भारत में बिहारियों की लगातार पिटाई की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव बिहारियों का अपमान करा रहे हैं। क्योंकि ये नेता इसके विरोध में कुछ भी नहीं कर रहे हैं। ये नेता अपने फायदे के कारण मौन हैं। दक्षिण भारत के राज्यों में कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाले दलों की सरकार है। जनता इसका जवाब उन्हें आनेवाले विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही बिहार का विकास हुआ है। विकास के मुद्दों पर नीतीश कुमार का हाथ कोई नहीं पकड़ सकता है। नीतीश पर विपक्ष द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद से भी कई गलतियां हुईं हैं। वे कई बार राष्ट्रगान के समय बैठे ही रह गए हैं, लेकिन उसकी चर्चा नहीं हो रही है। लालू और तेजस्वी के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्ष इस मुद्दे को तूल दे रहा है। वे रविवार को बिहार के बांका जिले में पूर्व सांसद जर्नादन यादव की पत्नी के निधन पर उनके स्वजन से मिलने पहुंचे थे।
दक्षिण भारत के राज्यों में पिटे जा रहे बिहारी, लेकिन लालू, तेजस्वी और राहुल गांधी हैं मौन : गिरिराज सिंह

Share this:


