Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: पूर्णिया में महिला से बदसलूकी के बाद भयंकर बवाल, पीट कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट, कई लोग घायल…

BIHAR: पूर्णिया में महिला से बदसलूकी के बाद भयंकर बवाल, पीट कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट, कई लोग घायल…

Bihar (बिहार) पूर्णिया में खेत में काम करने जा रही महिला से बदसलूकी का विरोध करने पर दो गुटों में मारपीट हो गई। भयंकर बवाल हो गया। इसमें एक बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट में दोनों तरफ से दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना पूर्णिया जिले के बनमनखी के धरहरा चकला भुनाई पंचायत की है।

मृतक के बेटे के बयान पर FIR दर्ज

मृतक डोली शर्मा उसी गांव के निवासी थे। मृतक के पुत्र संतोष शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया कि रिश्ते की उसकी भाभी को खेत जाने के दौरान पहले से छुपे गांव के चन्देश्वरी शर्मा ने पीछे से पकड़ लिया और खेत की ओर ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बगल के खेत में काम कर रहे उसके पिता एक अन्य लोगों के साथ हल्ला सुनकर स्थल पर आए और चन्देश्वरी शर्मा के चंगुल से महिला को छुड़ाया। शाम में महिला ने आपबीती अपने परिवार के सदस्यों को बताई। इसके बाद सभी मिलकर आरोपी से इस बावत पूछने गए थे,जिसपर मारपीट हो गई।

पांच आरोपी किए गए अरेस्ट

 बनमनखी थानाध्यक्ष मेराज हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि मामले में चन्देश्वरी शर्मा, सीताराम शर्मा, परमेश्वरी शर्मा, राजेश शर्मा उर्फ राजो शर्मा उर्फ कारी शर्मा एवं विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates