Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIRTHDAY WISH : आज 36वां बर्थडे मना रही बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा, जानिए किस नेता के बेटे से की है शादी…

BIRTHDAY WISH : आज 36वां  बर्थडे मना रही बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा, जानिए किस नेता के बेटे से की है शादी…

Bollywood actress आयशा टाकिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 10 अप्रैल 1985 को हुआ था। अब बॉलीवुड से उनका रिश्ता लगभग टूट चुका है। उन्होंने सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया था। आयशा ने इसके अलावा शादी से पहले, दिल मांगे मोर जैसी सफल फिल्में कीं। ‘सोचा न था’, ‘डोर’, ‘नो स्मोकिंग’ जैसी गंभीर फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें इन फिल्मों से कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई।

15 साल की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग

आयशा टाकिया ने महज 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। मॉडलिंग की वजह से उनको मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक के एल्बम सांग मेरी चुनर उड़-उड़ जाए में ब्रेक मिला था। इसके बाद उन्होंने 2004 में आई फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आयशा ने अपने करियर में तमाम फिल्में कीं, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म वांटेड में उन्होंने सलमान की को-स्टार के रूप में अभिनय किया। यह फिल्म सुपरहिट हुई।

फरहान आजमी से किया निकाह

वांटेड के बाद आयशा टाकिया ने शादी कर ली। उनकी फिल्म ‘वांटेड’ शादी के बाद ही रिलीज हुई थी। आयशा ने टॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने टॉलीवुड की फिल्म ‘सुपर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। अपनी सफलता को भुनाने की जगह आयशा टाकिया ने 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से निकाह कर लिया। शादी के बाद वह फिल्म पाठशाला और मोड़ में नजर आई थीं।

Share this:

Latest Updates