Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद करने को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद करने को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

New Delhi News: कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने की मांग को लेकर हो रही राजनीति को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सरकार की चिट्ठी को साझा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मौत का राजनीतिकरण करना चुना, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद दिवंगत नेता के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के भारत सरकार के फैसले की जानकारी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और डॉ. सिंह के परिवार ; दोनों को इस बारे में सूचित किया गया था।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस आज मनमोहन सिंह निधन के बाद भी वह राजनीति कर रही है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिख कर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं करने का निवेदन किया, जहां उनका स्मारक बन सके। इसके जवाब में शुक्रवार को देर रात गृह मंत्रालय ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट चुना गया है। स्मारक दिल्ली में बनेगा। इसके लिए उचित जगह तलाशी जायेगी और ट्रस्ट बनेगा। प्रक्रिया में समय लगेगा। वहीं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. सिंह को कभी सम्मान नहीं दिया। आज उनके निधन के बाद भी वह राजनीति कर रही है।

Share this:

Latest Updates