Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का जनसंपर्क अभियान, राज्य सरकार से मांगा पांच सालों का हिसाब

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का जनसंपर्क अभियान, राज्य सरकार से मांगा पांच सालों का हिसाब

Dhanbad News : धनबाद विधानसभा के मनाईटांड़ में आज भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने जनसंपर्क अभियान के तहत वहां की जनता से वोट मांगा। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान जगह-जगह राज सिन्हा को लोगो ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। राज सिन्हा ने सभी जनता का आशीर्वाद भी लिया। जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने राज्य के हेमंत सरकार की पांच सालों का लेखा-जोखा का हिसाब मांगा। उन्होंने हेमंत सरकार के पूर्व में युवाओं के लिए किए गए वादे को भी दोहराया और कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन के लोक लुभावन वादों में नहीं फंसना है। जनसंपर्क के दौरान राज सिन्हा ने साथ रिंकू सिंह,मनोज मालाकार ,उमेश सिंह, मनजीत,एस सिन्हा,एम यादव आदि मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates