Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने बदले राज्यों के प्रभारी, 24 राज्यों के लिए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति

भाजपा ने बदले राज्यों के प्रभारी, 24 राज्यों के लिए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति

New  Delhi news : लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेर बदल किया है। शुक्रवार को पार्टी ने 24 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों के संगठन प्रभारियों और सह प्रभारियों में बदल या नयी नियुक्ति की है। पार्टी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नयी नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी बनाया गया है। महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का संगठन प्रभारी बनाया गया है और सांसद दीपक प्रकाश को सहप्रभारी बनाया गया है। अंडमान और निकोबार में रघुनाथ कुलकर्णी को प्रभारी बनाया गया है।

किसको मिली कहां की जानकारी 

अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में विधायक नितिन नबीन को प्रभारी बनाया गया है। गोवा में आशीष सूद को प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और सुरेन्द्र सिंह नागर को सह प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल में विधायक श्रीकांत शर्मा को प्रभारी बनाया गया है और संजय टंडन को सह प्रभारी बनाया गया है। महासचिव डॉ. राधा मोहन अग्रवाल को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है और अपराजिता सारंगी को सह प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब में विजयभाई रूपाणी को प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। नागालैंड और मेघालय में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है। झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी को प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश में एमएलसी महेन्द्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Share this:

Latest Updates