Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेठी में कांग्रेस पार्टी को भाजपा ने दिया बड़ा झटका

अमेठी में कांग्रेस पार्टी को भाजपा ने दिया बड़ा झटका

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Amethi news, up news : एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर भारत को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के ही नेता उनसे टूटते जा रहे हैं, वह अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को नहीं जोड़ पा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थीं। इस दौरान विशेश्वरगंज के काली मैदान में जन समूह को सम्बोधित करने से पहले अमेठी जिले के कांग्रेस के 14 नेताओं ने कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया, जिसमें अमेठी संसदीय क्षेत्र के थौरी से राजेश्वर प्रताप सिंह प्रमुख हैं। राजेश्वर प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 10 वर्षों तक प्रदेश महासचिव के पद पर रह चुके हैं। राजेश्वर सिंह के पिता भी आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। राजेश्वर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में 10 लोगों को भी नाम से नहीं जानते हैं। वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अमेठी आये, लेकिन नेताओं और कार्यक्रमों से दूरी बना कर रखा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी, नागरिकता संशोधन कानून का लागू हुआ। जिस पर देश भर से निगाहें टिकी हुई थीं, 500 वर्षों बाद भगवान राम लाल टेंट से हट कर अपने भव्य मंदिर में पहुंचे। यही नहीं, पूरे देश के साथ-साथ अमेठी में भी विकास हो रहा है। हम लोग केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने सभी कांग्रेसियों के गले में पटका डाल कर भाजपा की सदस्यता दिलायी। 

Share this:

Latest Updates