Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड की खनिज सम्पदा पर है भाजपा की नजर  : हेमन्त सोरेन

झारखंड की खनिज सम्पदा पर है भाजपा की नजर  : हेमन्त सोरेन

Chatra News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को चतरा जिले के टंडवा प्रखंड मुख्यालय में चुनावी सभा की। सिमरिया विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी मनोज चंद्रा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर झारखंड की खनिज सम्पदा, जल-जंगल एवं जमीन पर है। वे बड़े पैमाने पर पूंजीपति मित्रों को स्थापित करना चाहते हैं और यहां के लोगों को विस्थापित करने की मंशा है। गरीबों और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की बात एक जुमले की तरह बड़े-बड़े मंचों से वे बोलते हैं। इस राज्य में उद्योग से लेकर खनन में अपने व्यापारी मित्रों को बैठना चाहते हैं। यहां के आदिवासियों और मूल वासियों को बेदखल करने का इनका सोचा-समझा षड्यंत्र है। ये आपके बीच घुस कर हमें बिखेरने का प्रयास करते हैं।

डबल इंजन की सरकार में यहां के लोगों में कोई बदलाव नहीं हुआ”
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के झारखंड में ये 20 वर्षों तक सिंहासन पर बैठे रहे। डबल इंजन की सरकार में यहां के लोगों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पूंजीपतियों को मदद पहुंचाने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा व केन्द्र सरकार आज तक कितने आदिवासी, दलित, मूलवासी व अल्पसंख्यक का भला किये हैं। सिर्फ हिन्दू व मुस्लिम करके लड़ाना चाहते हैं। घुसपैठ मेरा व्यक्तिगत मामला नहीं है। यह राष्ट्र का मामला है। केन्द्र सरकार इसे नियंत्रित करती है। इस मामले पर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बताना चाहिए आखिर घुसपैठिये क्यों बढ़ रहे हैं। देश और सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्र सरकार पर है। ऐसे में ये इस मसले को उछाल कर राज्य सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। इनका वश चले, तो जात धर्म के नाम पर एक-दूसरे में फूट डलवाते ही हैं, अब ये घर-घर लड़वाना भी शुरू कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। हमने राज्य में विस्थापन आयोग भी बनाया है। हर एक विस्थापित को हक-अधिकार देने का काम करेगी अबुआ सरकार। चतरा के लोगों ने विस्थापन का दर्द सहा है। भाजपा बताये कि इनके लिए क्या किया।

आसमान में जितने गिद्ध मंडरा रहे हैं, तीर धनुष के वार से सभी को जमीन पर लाया जायेगा”

उन्होंने कहा कि झारखंड में एक दर्जन मुख्यमंत्री, दो दर्जन से अधिक केन्द्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री मंडराने लगे हैं। आसमान में जितने भी गिद्ध मंडरा रहे हैं, तीर धनुष के वार से सभी को जमीन पर लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत से घट कर 14 प्रतिशत बाबूलाल मरांडी व भाजपा सरकार ने किया। ये गैस सिलिंडर 500 में देने की बात करते हैं। 2014 से लेकर आज तक वे महंगे गैस सिलिंडर बेचते रहे। आज असम, मध्य प्रदेश, यूपी और छत्तीसगढ़ में ये दाम कम क्यों नहीं करते हैं। आदिवासी व गरीब विरोधी भाजपा वाले यह कभी नहीं चाहते हैं कि एक गरीब आदिवासी उनकी बगल में बैठे। उन्होंने अपने शासनकाल में किये कार्यों को रखा और कहा कि महिला सशक्तीकरण अबुआ सरकार ने किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से पार्टी प्रत्याशी मनोज चंद्रा को जिताने की अपील की।

Share this:

Latest Updates