Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा झूठ बोलनेवाली पार्टी, इनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क : मल्लिकार्जुन खड़गे

भाजपा झूठ बोलनेवाली पार्टी, इनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क : मल्लिकार्जुन खड़गे

Hazaribagh news : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी को जम कर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा झूठ बोलनेवाली पार्टी है। इनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क रहता है। जबकि, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। खड़गे हजारीबाग में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के लिए जनसमर्थन मांगने आये थे। हजारीबाग के बरही में ब्लॉक मैदान में सोमवार को आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लिहाज से बहुत महत्त्वपूर्ण है। अबकी बार भी यदि भाजपा की जीत होती है, तो अगले दस सालों तक चुनाव ही नहीं होंगे। इसलिए अभी के चुनाव में व्यक्ति को ही नहीं चुनना है, संविधान को भी बचाने का प्रयास करना है। यदि जनता ऐसा नहीं चाहती, तो उनकी मर्जी लेकिन कांग्रेस आखिरी दम तक संघर्ष करेगी।

खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस देश को आजादी दिलायी, नेहरू ने जम्हुरियत कायम की, बाबा साहब ने संविधान बनाया, उसे और उसके संविधान को बचाने को हम लड़ेंगे। इसे बचाने का काम हम सभी का है। खड़गे ने दावा किया कि किसी को नौकरी नहीं देनेवाली, काला धन वापस लाकर बांटने की बात करनेवाली मोदी सरकार चुनाव में 400 पार के आंकड़े से बहुत पीछे रह जायेगी। उन्होंने केन्द्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और हेमन्त सोरेन को डरा-धमका कर एनडीए के साथ आने की बात भी कही। साथ ही, कहा कि हेमन्त की हिम्मत की सराहना होनी चाहिए कि जेल जाना उन्होंने पसंद किया, लेकिन भाजपा के सामने झुके नहीं।

मल्लिकार्जुन खड़गे एवं झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन निर्धारित समय से करीब 03 घंटे विलम्ब से पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू को नमन करते हुए अपना सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने में लगी है। इसलिए अपने अधिकारों को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए करें, कांग्रेस व गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट करें। जिस प्रकार झारखंड में आप लोगों ने गठबंधन की सरकार बना कर झारखंड को बचाया है, उसी प्रकार केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनाना है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को अपने पाले में लाने का प्रयास भाजपा ने किया था, लेकिन उन्होंने झुकने का काम नहीं किया। इसलिए भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल कर हेमन्त सोरेन को जेल भेजने का काम किया। भाजपा 400 पार का नारा लगा कर लोगों को गुमराह कर रही है। जबकि, इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा रोजगार के नाम पर युवाओं को ठग रही है, देश के किसान बेहाल हैं। 2014 में नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि विदेश से काला धन वापस लायेंगे और सभी को 15 -15 लाख देने का वादा किया था, किन्तु अब तक वादा पूरा नहीं किया। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है, दलित के आरक्षण को भी समाप्त करने के प्रयास में है। लेकिन, इंडिया गठबंधन एक मजबूत गठबंधन है, जो संविधान और लोकतंत्र को समाप्त नहीं होने देगा और दलितों के आरक्षण को मिटाने नहीं देगा। इस बार केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 

कांग्रेस गारंटी कार्ड की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनकी सरकार बनती है, तो हर गरीब परिवार की महिला को एक लाख सालाना देने का काम करेगी। श्रमिक न्याय के तहत कम से कम मजदूरी मनरेगा में भी 400 रुपये प्रतिदिन, हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की, किसान न्यास के तहत एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले वाली कर्ज माफी, हिस्सेदारी न्यास के तहत सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती का कार्य करेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर देश को लूट रही है, उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है, लेकिन गरीबों का कर्ज माफ नहीं कर रही। पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं, सड़क पर घूम रहे हैं, लेकिन मोदी को फर्क नहीं पड़ता। मोदी ने बोला था 02 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन नहीं दिया। किसानों को भी मोदी ने छला है। जनता इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना ली है। भाजपा को जो चंदा देता है, उसका बेहतर धंधा चलता है। जो भी भ्रष्ट लोग भाजपा में जाते हैं, वे स्वच्छ हो जाते हैं। जल-जंगल-जमीन छीन कर पीएम मोदी उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसी का उपयोग कर मोदी सरकार ने गलत फायदा उठाया है। जबकि, कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। वहीं हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जेपी पटेल को दिखाते हुए कहा कि एक तरफ उद्योगपति का बेटा चुनाव में है, तो वहीं दूसरी ओर आपका घर का बेटा, झारखंड आंदोलनकारी का बेटा व गरीब घर का बेटा जेपी पटेल चुनाव मैदान में है। इस लिए जेपी पटेल को सांसद बनायेंं। सम्बोधन के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने मंच से ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का नारा बुलंद किया। 

झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

बरही प्रखंड मैदान में आयोजित इस चुनावी सभा में भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में दूर-दूर गांवों से ग्रामीण पहुंचे। इस जनसभा में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, सूबे के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, झामुमो के संजीव बेदिया, विनोद विश्वकर्मा, राजद नेत्री पूनम यादव सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 

Share this:

Latest Updates