Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंईयां सम्मान योजना,बिजली बिल एवं कृषि ऋण माफी से घबरा गयी है भाजपा : कल्पना सोरेन

मंईयां सम्मान योजना,बिजली बिल एवं कृषि ऋण माफी से घबरा गयी है भाजपा : कल्पना सोरेन

30 वर्षों में दोनों विधायकों ने सिर्फ अपने परिवार का भला किया : अरुण साहू

Barhi News : गठबंधन सरकार की स्टार प्रचारक व गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने बरही प्रखंड मैदान में आयोजित गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू के पक्ष में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। सभा में हजारों की संख्या में बरही विधानसभा क्षेत्र के लोग पहुंचे। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया। सभा का सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी झामुमो नेत्री व विधायक कल्पना सोरेन ने एक ओर हेमन्त सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया, वहीं दूसरी ओर भाजपा और केन्द्र सरकार पर जम कर हमला भी बोला। 

हेमन्त ने विकास कार्य किया है, हम आपसे पास उसी का आशीर्वाद मांगने आये हैं”


कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमन्त सोरेन ने कम समय में जो विकास का काम किया है, उसी के लिए हम आपके पास आशीर्वाद मांगने आये हैं, जो हमारा हक और अधिकार है। आज मंईयां सम्मान योजना से भाजपा घबरा गयी है। मंईयां सम्मान योजना से 55 लाख महिलाओं के खाते में आसानी से राशि जा रही है। किसानों का ऋण माफ हुआ है, बकायेदारों का बिजली  बिल माफी हुआ है, 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। 25 लाख गरीबों को अबुआ आवास,  40 लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बात नहीं, अपने काम को धरातल पर उतारने पर विश्वास करती है। केन्द्र सरकार न महंगाई का बोझ दिया है, तो हेमन्त सरकार ने उस बोझ को कम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में झारखंड बना, जिसमें भाजपा ने 20 साल राज किया, लेकिन राज्य को बदहाल हालत में छोड़ दिया था। जबकि, हेमन्त सोरेन पांच साल में झारखंड को विकास के रास्ते पर लेकर आये हैं। उसमें भी दो साल कोविड का काल रहा। साजिश के तहत छह माह हेमन्त सोरेन को जेल में डाल दिया गया। सिर्फ ढाई साल काम करने का मौका मिला और हेमन्त सरकार ने बेहतर काम करके दिखाया, जो भाजपा के लोगों को पच नहीं रहा। हम झारखंड के मान-सम्मान, स्वाभिमान और विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप लोगों का सहयोग मिलेगा, तो आनेवाले समय झारखंड में महागठबंधन की सरकार अपने बचे हुए विकास कार्य को बहुत तेजी से पूरा करेगी। 

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी संबोधित किया


कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने 27 प्रतिशत आरक्षण कम करके 14 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर जाति का जनगणना होनी चाहिए झारखंड में, जिससे लोगों के हक और अधिकार को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के बारे में जो भाजपा द्वारा भरमाया जा रहा है, तो बॉर्डर तो केन्द्र सरकार के अधीन है। अमित शाह झारखंड की जनता को बरगलाने का काम ना करें। झारखंड का जो रॉयल्टी का पैसा 1,36 लाख करोड़ बकाया है, वह केन्द्र सरकार अविलंब झारखंड सरकार को भुगतान करें। 
साबी देवी ने सभा ने कहा कि यहां की जनता ने वर्ष 2014 मुझे करीब 40 हजार वोट दिया था। इस बार मेरे पुत्र अरुण साहू की जीत सुनिश्चित कर स्व. तिलेश्वर साहू के क्षेत्र के समग्र विकास के सपने को साकार करें। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि बरही में बदलाव की लहर चल चुकी है। इस दौरान उन्होंने बरही के वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष बाद भी बरही को पानी तक नहीं दिलवा पाये। मेरे पिता यहां विकास करने आये थे, किन्तु उनकी हत्या कर दी गयी। कार्यक्रम को सदर के पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह समेत कई नेताओं ने भी सम्बोधित किया और अरुण साहू के पक्ष में मत मांगा।
कार्यक्रम में गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर प्रखंड मैदान में उतरते ही स्वागत में जोरदार नरबाजी हुई। कार्यक्रम में ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, साबी देवी, मेघनाथ साहू, कांग्रेस के ऑब्जर्वर छाया वर्मा, प्रदेश सचिव मनोज सहाय, झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा, हेमा देशमुख, बीरेंद्र राणा, कांग्रेस कोडरमा जिला अध्यक्ष भगीरथ पासवान, तोखन रविदास, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ.निजाम उद्दीन अंसारी, इकबाल रजा, उदय केशरी, सुनील साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत नागवाला, चौपारण उप प्रमुख प्रति गुप्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष देवानंद कुमार, विष्णुधारी महतो, छोटन ठाकुर, कांग्रेस चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, बैजू गहलौत, कार्तिक पासवान, मो ताहिर, संतोष, चंद्रभूषण, संजय दास, उमाशंकर, गौतम मेहता, मो नईम, जावेद, संतोष रजवार, मो जमीरउद्दीन, राजेंद्र कुमार,  मो. रिजवान, मो. गुलजार समेत हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates