Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी, जिसमें सामान्य परिवार का व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है : जेपी नड्डा

भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी, जिसमें सामान्य परिवार का व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है : जेपी नड्डा

Patna News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति तक सीमित हैं, जबकि इसके विपरीत भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

भाजपा में सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में आनलाइन सदस्यता अभियान समारोह में नड्डा ने कहा कि भाजपा में सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वंशवाद की राजनीति तक सीमित हैं या कुछ पार्टियां किसी खास समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य परिवार से आनेवाला व्यक्ति भी नरेन्द्र मोदी की तरह देश का प्रधानमंत्री बनता है।

जेपी नड्डा ने कहा, ‘ हमारी पार्टी में सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं। अन्य पार्टियों में आप तभी अध्यक्ष बन सकते हैं, जब आप किसी खास परिवार, खास जाति आदि से हो। लेकिन, भाजपा ऐसी पार्टी है, जो पूरे समाज का प्रतिनिधित्व करती है।’ हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किये गये पार्टी के सदस्यता अभियान पर नड्डा ने कहा, ‘भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष… सभी को हर छह साल में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है। ऐसा किसी अन्य पार्टी में सम्भव नहीं है। क्योंकि, अन्य सभी पार्टियां या तो किसी जाति विशेष की या किसी समुदाय विशेष की या किसी परिवार की होती हैं।’

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक करीब चार करोड़ घर बनाए जा चुके हैं

जेपी नड्डा ने कहा, ‘भाजपा समाज के सभी वर्गों के लोगों की पार्टी है। हम ग्रामीणों, गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, युवाओं, समाज के कमजोर और सामाजिक रूप से हाशिये पर पड़े वर्गों की पार्टी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक गरीबों के लिए करीब चार करोड़ घर बनाए जा चुके हैं, जिनमें करीब 1.77 करोड़ घर हमारे दलित और आदिवासी भाइयों को बांटे जा चुके हैं। इसी तरह हमारे दलित भाइयों को सरकारी विकास योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है।’

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन

इससे पहले नड्डा ने कड़ी सुरक्षा के बीच तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का दौरा किया। सिख पगड़ी पहने नड्डा ने दरबार साहिब में माथा टेका। वह राज्य में कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन करने के बाद नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आज मुझे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेकने और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दिव्य स्थान पर आकर मुझे हमेशा लोगों की सेवा करने की अपार ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मैंने वाहेगुरु जी से सभी देशवासियों की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।’

Share this:

Latest Updates