Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मार कर हत्या, विरोध में आज रांची बंद

भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मार कर हत्या, विरोध में आज रांची बंद

Ranchi news : रांची के कांके प्रखंड के कांके चौक के पास बुधवार शाम चार बजे के करीब भाजपा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर (महतो) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। अनिल टाइगर कांके चौक के पास एक होटल में बैठे हुए थे। इसी बीच अपाची मोटर साइकिल से दो अपराधी आये। एक अपराधी मोटर साइकिल से उतर कर उनके पास गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, अपराधी ने नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गये। इसके बाद अपराधी रिंग रोड होते हुए भागने लगे। पास खड़े कुछ युवक भागते देख उन्हें खदेड़ने लगे। इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया। फिर कांके थाना की पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

होटल और आसपास खड़े लोगों ने तत्काल कैम्ब्रियन स्कूल वैन से अनिल टाइगर को रिम्स भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्या की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों ने जुट कर विरोध में कांके चौक को टायर जला कर जाम कर दिया। वहीं, भाजपा नेता व पूर्व  जिला अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है। ुउन्होंने  इसे भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।  जैलेन्द्र  ने कहा कि 27 मार्च दिन गुरुवार को रांची बंद किया जायेगा। इसमें उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है। जैलेन्द्र कुमार ने प्रशासन से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share this:

Latest Updates