Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Hazaribagh News: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित प्रभु निवास मार्केट मे रविवार की शाम में छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आगमन हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने उनसे प्रभु निवास स्थित अपने आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के इस आतिथ्य के प्रति आभार जताया। इस शिष्टाचार मुलाकात में उनसे झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। साथ ही चर्चा के क्रम में यह विषय आया कि झारखंड में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर इसे भी देश के अन्य विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जा सकता है। ज्ञात हो कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए हैं। वही भैया अभिमन्यु प्रसाद भी कोडरमा लोकसभा के चुनाव प्रभारी है

।इस शिष्टाचार मुलाकात में दिलीप कुमार उर्फ डब्बू, जितेन्द्र जैन उर्फ जीतू, मूलचंद साव, भैया नीतेश, चंदन कुमार सोनी, प्रमोद सिंह, राजू गोपाल,चंदन,संतोष सहित कई लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates