Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि दावा ठोंका, बढ़ीं संजय रावत की मुश्किलें

भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि दावा ठोंका, बढ़ीं संजय रावत की मुश्किलें

भाजपा सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के विरुद्ध 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है। इससे संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं ।

किरीट सोमैया ने बताया कि मुंबई नगर निगम क्षेत्र के मीरा भाईंदर में युवक प्रतिष्ठान की ओर से शौचालयों का निर्माण कराया गया था जिसमें शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्य सभा सदस्य संजय राऊत ने 100 करोड़ से अधिक के घोटाला का आरोप लगाया था।

बजट 100 करोड़ का नहीं तो घोटाला 100 करोड़ कैसे

सोमैया का कहना है कि इस शौचालय निर्माण का बजट ही 100 करोड़ रुपये नहीं था, फिर पूरे काम में 100 करोड़ रुपये का घोटाला किस तरह हो सकता है। किरीट सोमैया ने बताया कि युवक प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों में उनकी पत्नी मेधा सोमैया भी शामिल हैं। इसी वजह से संजय राऊत के आरोप के बाद उन्होंने भाईंदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद शिवड़ी सेशन कोर्ट में भी संजय राऊत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आज संजय राऊत के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट ने अभी तय नहीं की है।

Share this:

Latest Updates