Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP March : … और तब शुरू हो गया दनादन लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन, उधर से भी पत्थरबाजी…

BJP March : … और तब शुरू हो गया दनादन लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन, उधर से भी पत्थरबाजी…

Bihar Update News, Patna, Lathicharge & Tear Gas Used By Police, On Vidhan Sabha March Of BJP : गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा ने विधानसभा में ही हंगामा नहीं किया, बल्कि सरकार के खिलाफ सड़क पर भी दमदार हल्ला बोला। विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने सभी को रोक दिया। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला किया।

कई नेता और कार्यकर्ता घायल

पुलिस की लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कई कार्यकर्ताओं के सिर फट गए। पाटलिपुत्र के भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पुलिस पिटाई में जहानाबाद नगर महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हुई है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

महाराजगंज सांसद घायल

पुलिस ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को भी लाठी से पीटा और धक्का दिया। इसमें वह घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोट आई है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। विधानसभा संयोजक डॉ. संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा।

Share this:

Latest Updates