Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर बालू बेच कर जताया विरोध

भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर बालू बेच कर जताया विरोध

Ranchi news : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के छठे और आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर सांकेतिक रूप से बालू बेचकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने झारखंड में बालू की किल्लत और हेमन्त सरकार के मुफ्त में बालू देने की घोषणा पर विरोध जताया। धरने पर विधायकों ने कहा कि जिस तरह पांच लाख नौकरी मिली, अन्य योजनाओं का लाभ मिला, उसी प्रकार बालू भी मिलेगा। दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी भाजपा पर तंज किया।

भाजपा ने देश बेच दिया, तो बालू क्या चीज : बन्ना

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बीसीसीएल, पोर्ट, बंदरगाह, बीएसएनएल सहित देश की कई सम्पत्तियों को बेच दिया। भाजपा निजीकरण करके बाबा साहेब के संविधान को बेचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश ही बेच दिया, तो बालू क्या चीज है ; बालू तो बहुत छोटी चीज है। उन्होंने कहा कि इनलोगों का इतिहास ही व्यापार का है। उन्होंने अंग्रेजी में कहा कि यदि आप धैर्य खो देते हैं, तो आप सब कुछ खो देते हैं। कहा कि आप सदन को हाईजैक करके थोड़ी चलाने सकेंगे। मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि ने देश ही बेच दिया, तो बालू क्या चीज है।

निलम्बित भाजपा विधायक जय श्रीराम के नारे के साथ वेल में पहुंचे

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को दूसरी पाली में जय श्रीराम के नारे के साथ निलम्बित भाजपा विधायक सदन में आये। सदन में प्रवेश करते ही विधायक वेल में आ गये। वे अपनी सीट पर नहीं बैठे। भारत माता की जय के नारे भी विधायक वेल में लगा रहे थे। उल्लेखनीय है कि दोपहर दो बजे तक के लिए ही विधायक निलम्बित थे। शुक्रवार को सदन का छठा और आखिरी दिन था।

Share this:

Latest Updates