Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से दोनों देशों के सम्बन्धों पर की चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से दोनों देशों के सम्बन्धों पर की चर्चा


New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर सम्बन्धों और भविष्य में सहयोग के अवसरों की तलाश पर विचार-विमर्श किया।

जानो पहल के तहत सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मुलाकात की
गुरुवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद जेपी नड्डा ने ट्वीट कर बताया कि भाजपा को जानो पहल के तहत उन्होंने सिंगापुर गणराज्य के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि हमने पार्टी-टू-पार्टी संबंधों को मजबूत करने और बच्चों और महिलाओं के लिए प्रमुख स्वास्थ्य सेवा पहलों पर एक व्यावहारिक चर्चा की। हमारी बातचीत भारत-सिंगापुर संबंधों को आगे बढ़ाने पर केन्द्रित थी। निरन्तर सहयोग और आपसी प्रगति की आशा है।

Share this:

Latest Updates