Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने लगाया जोर,केन्द्रीय मंत्री चिराग ने की एनडीए को वोट देने की अपील

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने लगाया जोर,केन्द्रीय मंत्री चिराग ने की एनडीए को वोट देने की अपील

▪︎यह विकास बनाम विनाश की लड़ाई : चिराग पासवान 

Jhariya / Dhanbad News : विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन राजनैतिक रैली के नाम रहा। इस क्रम में झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में प्रचार करने केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। लोगों से खचाखच भरे पुराने आरएसपी मैदान में चिराग ने हुंकार भरते हुए कहा कि यह चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई है। आपका एक वोट राज्य की दिशा और दशा तय करेगा। फैसला आपको करना है कि झूठ बोलनेवालों की सरकार होनी चाहिए कि विकास करनेवाली सरकार। भीड़ से अभिभूत चिराग ने रैली को विजय रैली कह कर सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि प्रचार के लिए आना है, लेकिन लोगों की भीड़ और उत्साह देखकर वह इसे विजय रैली कह रहे हैं। 
कांग्रेस-जेएमएम-राजद को कोसते हुए कहा कि वे केवल भ्रष्टाचार करते हैं। झारखंड में सभी संसाधन होते हुए भी पिछले पांच सालों में विकास में पीछे छूट गया। आगे भविष्य जनता को तय करना है। भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि उनके पिता का सपना था कि झारखंड विकसित राज्य बने। यह सपना राज्य में भाजपा की सरकार बनने से ही पूरा होगा। भाजपा की सरकार बनने से केवल राज्य सरकार ही नहीं, केन्द्र में मोदी सरकार भी मजबूत होगी, विकास का पहिया डबल स्पीड से घूमेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद विद्युत शरण, पूर्व विधायक कुंती देवी, मनीष सिंह ,किरण सिंह सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा,कांग्रेस-जेएमएम व राजद घूम-घूम कर झूठ फैला रहे हैं

आरक्षण पर बोलते हुए चिराग ने कहा कि वह अपने स्व. पिता रामविलास पासवान की कसम खा कर कहते हैं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। कांग्रेस-जेएमएम व राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे घूम-घूम कर झूठ कहते फिर रहे थे कि अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गये, तो आरक्षण और संविधान खत्म हो जायेगा। सच सबके सामने है।

केन्द्र सरकार की योजनाएं गिनायीं

चिराग ने अपने सम्बोधन में केन्द्र सरकार की आवास योजना, शोचालय, आयुष्मान योजना सहित उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन योजना गिनायी। उन्होंने कहा कि मोदी गरीबों के लिए जीते हैं। वह भविष्य के लिए योजनाएं बनाते हैं। आज भारत 5 वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बन गया है। 25 करोड़ लोग गरिबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। देश अगर आर्थिक तरक्की करता है, तो आम लोगों की योजनाओं में तेजी आती है, राज्यों के विकास के लिए अधिक फंड निर्गत किया जाता है।

गाड़ियों की काफिला के साथ श्री पासवान पहुंचे आरएसपी कॉलेज

आरएसपी कॉलेज मैदान परिसर में करीब 12:25 मिनट पर केन्द्रीय मंत्री भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे। इसके पूर्व उनका हेलीकॉप्टर शिमला बहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में लैंड किया, जहां मौजूद नेताओं ने उनकी अगवानी की। उसके बाद गाड़ियों की काफिला के साथ श्री पासवान आरएसपी कॉलेज पहुंचे। यहां हाथ हिला कर और लोगों को प्रणाम कर उन्होंने अभिनंदन किया। मंच पर बैठे पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह सहित तमाम वरीय नेताओं का अभिवादन कर लगभग 15 से 20 मिनट में अपना भाषण पूरा किया।

राज सिन्हा के साथ चिराग ने किया रोड शो, उदय व दिलीप पुष्प गुच्छ देकर किया अभिनंदन

इसके उपरांत चिराग पासवान भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के रोड शो में शामिल हुए। स्टार प्रचारक केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, दिलीप सिंह एवं हर्ष सिंह ने रोड शो के दौरान पुष्प देकर स्वागत व अभिनंदन किया। धनबाद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के सफल रोड शो आयोजन के लिए चिराग पासवान ने सभी को बधाई दी।
केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चार पहिया वाहन के छत पर बैठ कर समर्थकों से अभिवादन एवं हाथ मिलाते हुए वापस शिमला बहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम वापस लौट गये। इसके बाद भाजपा झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ जय श्री राम के नाम का उद्घोष करते हुए दो पहिया एवं चार पहिया वाहन से झरिया विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान समर्थकों ने जम कर नारेबाजी की, रोड शो वापस कतरास मोड़ भाजपा कार्यालय पहुंच समाप्त हो गया।

Share this:

Latest Updates