Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने उत्तर प्रदेश व राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने उत्तर प्रदेश व राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय प्रभारी और महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में राजस्थान से एक और उत्तर प्रदेश से सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 09 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इसमें कुंदरकी विधानसभा सीट से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेन्द्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निशाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को टिकट दिया है। वहीं, राजस्थान के चौरासी सीट से कारीलाल ननोमा को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

Share this:

Latest Updates