Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, अरविंदर सिंह लवली का नाम भी शामिल

भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, अरविंदर सिंह लवली का नाम भी शामिल

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सभी सातों सीटों पर सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी है। इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम प्रमुख है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय से जारी सूची में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी शामिल है। इस सूची में सम्राट चौधरी, ओम प्रकाश धनखड़, वीरेन्द्र सचदेवा, दिया कुमारी, हिमंत बिस्वा सरमा, मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, अनिल बलूनी और अल्का गूजर सहित दिल्ली के पूर्व सांसदों के नाम शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates