Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने राबर्ट वाड्रा का समर्थन करने पर राहुल गांधी पर साधा निशाना

भाजपा ने राबर्ट वाड्रा का समर्थन करने पर राहुल गांधी पर साधा निशाना

New Delhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हरियाणा के जमीन घोटाले में आरोपित राबर्ट वाड्रा के पक्ष में खुल कर आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर हमला बोला है।
भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने शुक्रवार को यहां कहा कि राहुल को राबर्ट वाड्रा के काले कारनामों की पूरी जानकारी है, फिर भी वह उनका खुल कर समर्थन कर रहे हैं। भाजपा ने इस जमीन घोटाले में राहुल गांधी के भी शामिल होने का आरोप लगाया।

सिन्हा ने कहा कि जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने जो आरोप पत्र दाखिल किया है, उसके अनुसार जब वाड्रा ने 58 करोड़ का जमीन सौदा किया था, उस दौरान उनकी कम्पनी के खाते में सिर्फ एक लाख रुपये थे। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि या तो राहुल गांधी को इस सौदे की जानकारी थी या वह उसमें शामिल थे। इसी तरह यंग इंडिया कम्पनी बनायी थी, जिसमें 50 लाख के एवज में 02 हजार करोड़ की सम्पति हड़पी थी।

राहुल ने गुरुग्राम के जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा आरोपपत्र दाखिल किये जाने के बाद अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा का खुलकर समर्थन किया। राहुल ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा था कि उनके बहनोई को पिछले 10 सालों से यह सरकार परेशान कर रही है। यह ताजा आरोप पत्र उसी धर-पकड़ का एक और हिस्सा है।

Share this:

Latest Updates