Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच कोलकाता में BJP कार्यकर्ता का Murder, गृह मंत्री जाएंगे मृतक के घर

अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच कोलकाता में BJP कार्यकर्ता का Murder, गृह मंत्री जाएंगे मृतक के घर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के बीच कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान काशीपुर विधानसभा निवासी अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है। 27 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि कोलकाता में अमित शाह के स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

अमित शाह जाएंगे मृतक के घर

मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मृतक के परिजनों से मिलने उसके घर जाएंगे। उधर, काशीपुर में शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को हटाया। कथित तौर पर प्रदर्शनकारी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे।

Share this:

Latest Updates