Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके विधायक, सांसद और मंत्री उपस्थित रहे। एक-एक करके सभी भाजपा के विधायक और मंत्री शिविर के अन्दर चले गये। तीन दिवसीय शिविर में मीडिया का प्रवेश पूर्णत: वर्जित है। यहां तक कि शिविर में सभी विधायक, सांसद और मंत्रियों का फोन भी अंदर ले जाने नहीं दिया गया। बाहर ही सभी के मोबाइल जमा करा दिया गया।
फिलहाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके सभी विधायक, मंत्री और सांसद का मैनपाट तिब्बती कैम्प नम्बर-1 के कम्युनिस्ट हाल नम्बर तीन में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय चिन्तन और प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा सोमवार को होगा। शिविर 07 से 09 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पार्टी के सभी 54 विधायक और सांसद शामिल होंगे। शिविर के दौरान कुल 12 सत्र आयोजित किये जायेंगे, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, मंत्री और सांसद

Share this:


